भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील परिचालन के लिए सेनेगल के डकार बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील परिचालन के लिए सेनेगल के डकार बंदरगाह पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इसे कई सैन्‍य और सामाजिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इनमें सेनेगल सेना और सरकारी अधिकारियों से संवाद भी शामिल होंगे। भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए जहाज पर सामाजिक मेलजोल का भी आयोजन किया जाएगा। जहाज पश्चिमी अफ्रीकी तट पर सेनेगल की नौसेना के साथ एक संयुक्त अभ्यास में भाग लेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतर-संचालन को बढ़ावा देते हुए दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube