राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी के जवानों पर हमले की निंदा की है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीर जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डीआरजी के जवानों पर हुए हमले की निंदा की
