गंगापुर सिटी 15 जनवरी बुधवार 2025: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का स्थापना दिवस 21 जनवरी 2025 को पूरे देश में बनाया जाएगा। इस दिन बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का अवतार दिवस भी है बाबूजी 81 वर्ष जीवन यात्रा हिन्दू सनातन संस्कृति में समाहित की है। बाबूजी 1962 में संघ प्रवेश कर हिंदुत्व हिंदुराष्ट्र के लिए समर्पित है। गंगापुर सिटी राजस्थान में मंच का स्थापना दिवस और बाबूजी के अवतार दिवस पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गंगापुर सिटी के वरिष्ठ जन भाग लेगे। पांच दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद राहुल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंच ने अपने हजारों तवस्वी समर्पित लोगों को दिल्ली चुनाव में समाहित किया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार सुनिश्चय बन रही हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान 21 विधानसभा क्षेत्र में जाकर जन संपर्क किया।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का स्थापना दिवस 21 जनवरी 2025 को पूरे देश में बनाया जाएगा
